Skip to product information
1 of 2

The Disciplined Trader Hindi (द डिसिप्लीन्ड ट्रेडर – हिंदी )

The Disciplined Trader Hindi (द डिसिप्लीन्ड ट्रेडर – हिंदी )

Regular price Rs. 315.00
Regular price Rs. 350.00 Sale price Rs. 315.00
10% OFF Sold out
Shipping calculated at checkout.
Publisher
Author
Language
Quantity

                                                The Disciplined Trader Hindi  (द डिसिप्लीन्ड ट्रेडर – हिंदी )

लेखक :-मार्क डगलस
पाने : २७२

सफलतम ट्रेडर जानते हैं कि समृद्धि प्राप्त करने के लिए यह समझना ज़रूरी है कि ट्रेडिंग में सफलता का 80 प्रतिशत हिस्सा मनोविज्ञान पर निर्भर करता है, जबकि शेष 20 प्रतिशत ट्रेडिंग की कार्यपद्धति पर। सफल ट्रेडर यह भी जानते हैं कि समय के साथ लगातार बढ़ती हुई इक्विटी कर्व (जो ट्रेडर की कुल पूँजी या खाते के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव को दर्शाती है) बनाए रखने की कुंजी वस्तुनिष्ठ और निडर बने रहने में है। यही कारण है कि सफल ट्रेडर अपनी मानसिकता को अच्छी तरह समझते हैं और उस पर भरोसा करते हैं। फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस का सामान्य ज्ञान होने के बावजूद वे बाज़ार की किसी भी स्थिति में लगातार प्रभावी ढंग से ट्रेडिंग कर पाते हैं। द डिसिप्लीन्ड ट्रेडर सफल फ्यूचर्स और स्टॉक ट्रेडर मार्क डगलस तथा पॉला टी. वेब द्वारा लिखी गई है। ट्रेडिंग मनोविज्ञान के क्षेत्र में दोनों को विश्वप्रसिद्ध विशेषज्ञ और अग्रणी माना जाता है। इस बहुप्रशंसित तथा पुरस्कार विजेता कृति में वे अपने व्यक्तिगत अनुभवों और ट्रेडिंग के परिणामों के आधार पर बताते हैं कि बाज़ार ऐसा वातावरण है, जहाँ प्रत्येक ट्रेडर अपनी इच्छित आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए आत्म-अभिव्यक्ति के सर्वोच्च स्तर का अनुभव कर सकता है।
ट्रेडिंग के अपने शुरुआती अनुभवों में उन्होंने उन चुनौतियों का सामना किया, जिनसे अधिकांश ट्रेडर गुज़रते हैं। इन्हीं अनुभवों ने उन्हें अपने बारे में ऐसी समझ तक पहुँचाया, जिसे वे “विवशता से मिली जागरूकता” कहते हैं। यही जागरूकता अंततः ट्रेडर में आत्मविश्वास और स्वयं पर भरोसा करने वाली मानसिकता विकसित करती है। कैसे ? ट्रेडिंग का वातावरण व्यक्ति को आधुनिक सामाजिक जीवन, व्यवसाय और समाज के सामान्य नियमों तथा प्रतिबंधों से काफी हद तक मुक्त होकर स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर देता है। इस प्रकार प्रत्येक ट्रेडर को अपने तरीके से आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने के असीमित अवसर मिलते हैं।

View full details