Drive (Hindi)
Drive (Hindi)
Couldn't load pickup availability
Drive (Hindi)
लेखक: डैनियल एच. पिंक
पृष्ठ: 244
स्वायत्तता, निपुणता और उद्देश्य ये प्रेरणा के तीन तत्व हैं। ड्राइव पुस्तक इन्हीं तीन तत्वों का गहराई से विश्लेषण करती है और इन्हें क्रियान्वित करने की स्मार्ट और आश्चर्यजनक तकनीकें प्रस्तुत करती है। अधिकांश लोगों का मानना है कि लोगों को यदि प्रेरित करना है तो इसका सबसे अच्छा तरीक़ा है कि, या तो उन्हें पुरस्कार दिया जाए या फिर दंड। डैनियल एच. पिंक (टू सेल इज़ ह्यूमन: द सरप्राइज़िंग ट्रुथ अबाउट मोटिवेटिंग अदर्स के लेखक) का कहना है कि यह दृष्टिकोण ग़लत है। इस नई विचारोत्तेजक और प्रेरक पुस्तक में लेखक ऑफिस, स्कूल और घर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने और समाधान पाने का रहस्य बताते हैं। उनका कहना है कि अपने जीवन को नियंत्रित करना, नई चीज़ें सीखना और बनाना तथा अपने लिए और अपनी दुनिया के लिए बेहतर कार्य करना ही सफलता और संतुष्टि का राज़ है। पिंक ने मानव प्रेरणा पर चार दशकों के वैज्ञानिक शोध के आधार पर विज्ञान की जानकारी और व्यवसाय की जानकारी के बीच के अंतर को उजागर किया है। यह भी बताया है कि यह जीवन के हर पहलू को कैसे प्रभावित करता है। वह सच्ची प्रेरणा के तीन तत्वों, स्वायत्तता, निपुणता और उद्देश्य का विश्लेषण करते हैं और इन तीनों तत्वों को क्रियान्वित करने के लिए स्मार्ट और आश्चर्यजनक तकनीकें भी प्रदान करते हैं। यह पुस्तक हमारे सोचने के तरीक़े को बदलेगी। हमारे जीने के ढंग को भी परिवर्तित करेगी।
Share
