Bittersweet By Susan Cain ( बिटर स्वीट - सुसन केन )
Bittersweet By Susan Cain ( बिटर स्वीट - सुसन केन )
Couldn't load pickup availability
पाने २७२
1 न्यूयार्क टाइम्स बेस्ट सेलर किताब 'क्वाएट' की लेखिका सुजन कैन की पुस्तक 'बिटरस्वीट' आपके दिल में हमेशा के लिए उतर जाती है। मैंने कैन के शोध की गहराई और खूबसूरती के साथ ही उनकी स्टोरीटेलिंग की सुंदरता के बारे में इस पुस्तक को पढ़ने के बाद से ही हर दिन सोचा है। उनकी 'क्वाएट' और 'बिटरस्वीट' ने मुझे खुद को समझने और दुनिया के साथ व्यवहार करने में जो मदद की है, उसके लिए उनका हमेशा आभारी रहूंगा। ब्रेने ब्राउन, पीएच.डी, # १ न्यूयार्क टाइम्स बेस्ट सेलर, 'एटलस ऑफ दि हार्ट' के लेखक एक दशक पहले, मैंने खुद को क्वाएट में डूबा पाया। बिटरस्वीट के साथ सुज़न कैन ने मेरे अस्तित्व को एक बार फिर बताया और उसको वैधता प्रदान की। उनकी इस नई पुस्तक में इस बात की फिर से पुष्टि हुई है कि जीवन की क्रूरता के प्रति मेरी निरंतर, विषादयुक्त सजगता एक ऐसी चीज है, जिसे युगों से कलाकारों, हीलर्स, और जीवन को गहराई से समझने वाले लोगों ने अभिव्यक्त किया है। मैं बिटरस्वीट को अपने भावुक, विषादयुक्त, खूबसूरत दोस्तों के हाथों में रखूंगा। ग्लेनन डोयले, # १ न्यूयार्क टाइम्स बेस्ट सेलर 'अनटेम्ड' के लेखक और 'टुगेदर राइजिंग' के संस्थापक। यह एक ऐसी अनूठी पुस्तक है, जो न सिर्फ आपकी आंखें खोल देती है - बल्कि आपके दिल को छूती है। सुजन कैन ने अंतर्मुखी लोगों को एक आवाज दी है, और अब उन्होंने बहुत कुशलता से हमारी सबसे गहरी भावनाओं को उस तरह व्यक्त किया है, जिसकी बहुत लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यह मानवीय जीवन की सुन्दरता का एक शानदार गीत है। एडम ग्रांट, # १ न्यूयार्क बेस्टसेलिंग पुस्तक 'थिंक अगेन' के लेखक।
Share
